National
Social Media
#DelhiPolice, #DhruvRathee, #JantarMantar, #ThePillarIndia, CJPProtest, protest, r#DelhiNews, SIR
Basit Nadwi
3 सप्ताह ago
0 Comments
यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात रिहा, जंतर-मंतर जाने पर दिल्ली पुलिस ने दी सख़्त चेतावनी!

मश्हूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात रिहा कर दिया गया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि जंतर-मंतर पर पहुंचकर प्रदर्शन करने की कोशिश करने वालों के ख़िलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को Cockroach Janta Party के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाक़ों में ट्रैफिक डायवर्जन किए जाने की संभावना है। पुलिस ने लोगों को यात्रा के दौरान ट्रैफिक संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

अपने आलोचकों को ध्रुव राठी का जवाब; “मैं भारतीय था, भारतीय हूँ और भारतीय रहूँगा”
डिटेंशन से बाहर आने के बाद ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर अपने समर्थन में खड़े लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह लोगों के प्यार और समर्थन को कभी नहीं भूलेंगे। साथ ही, विदेशी कहकर निशाना बनाने वालों को भारतीय पासपोर्ट दिखाकर जवाब दिया।
ध्रुव राठी ने दावा किया कि सादे कपड़ों में उनके घर आए लोगों ने उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया, बल्कि उनका ‘अपहरण’ किया। उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकती और वह संवैधानिक व क़ानूनी रास्तों से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
Share this content:



Post Comment