दिल्ली कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास
कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ घर-घर तक कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को पहुंचाएं : श्री देवेंद्र यादव

नई दिल्ली, 9 अगस्त 2026
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने आज करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह एवं मासिक बैठक में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी मजबूत होगा, जब पार्टी का कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनके मुद्दों और समस्याओं को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महासचिव श्री अनिल भारद्वाज, करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मंगेश त्यागी , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण रावत, महासचिव श्री लोकेन्द्र चौधरी, डॉ पी के मिश्रा, श्री प्रमोद जयन्त, श्री सिद्धार्थ राव जिला अध्यक्ष, श्री डीपी मोर् जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री देवेंद्र यादव ने संगठन को निरंतर मजबूत बनाने, जमीनी स्तर तक पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संदेशों को पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदैव मुखर होकर जनता की आवाज़ उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। महंगाई, बेरोजगारी, जलभराव, खराब सड़कों, सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी।
मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ घर-घर तक कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को पहुंचाएं।
Share this content:



Post Comment