Mushtaq Khan

मशहूर अभिनेता मुश्ताक ख़ान का निधन, 56 साल की उम्र में ली आख़िरी सांस!

Mushtaq-Khan-818x1024 मशहूर अभिनेता मुश्ताक ख़ान का निधन, 56 साल की उम्र में ली आख़िरी सांस!

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘वेलकम’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हेरा फेरी’, ‘जोड़़ी नंबर 1’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘स्ट्रीट 2’ जैसी फिल्मों में अपनी यादगार अदाकारी से पहचान बनाने वाले मुश्ताक ख़ान पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वह क़रीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।

मुश्ताक ख़ान को फिल्म ‘वेलकम’ में अपने कॉमिक किरदार और ‘मेरी एक टांग नकली है…’ वाले डायलॉग के लिए ख़ास तौर पर याद किया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में उनके निधन से शोक की लहर है।

Share this content:

Previous post

जमीयत उलमा-ए-हिंद के 21वें फिक़्ही इज्तिमा में आधुनिक चिकित्सा और आर्थिक मामलों पर गहन चर्चा!

Next post

चुनाव आयोग पर खोजी रिपोर्ट के बाद सियासी घमासान: राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा, बीजेपी का पलटवार

You May Have Missed