मुफ्ती हारून इज़हार का बयान गैर-जिम्मेदाराना और ज़हरीला
इस्लाम से इसका कोई संबंध नहीं: हाफिज मोहम्मद जावेद

(Press Release)नई दिल्ली 19 Aug,2026:
बांग्लादेश के कट्टरपंथी वक्ता मुफ्ती हारून इज़हार द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ दिए गए भड़काऊ और ज़हरीले बयान की भारत में कड़ी निंदा की जा रही है। इस संबंध में हाफिज मोहम्मद जावेद ने एक कड़ा प्रतिवाद बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे कट्टरपंथी बयानों का न तो इस्लाम से कोई वास्ता है और न ही किसी भी धर्म की बुनियादी तालीम से।हाफिज मोहम्मद जावेद ने बयान में स्पष्ट कहा, “मैं मुफ्ती हारून इज़हार (बांग्लादेश) द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ बयान की सख्त से सख्त अल्फाज़ में मज़म्मत (निंदा) और मुखालफत करता हूँ। भारत का एक-एक मुसलमान अपने हिंदू, सिख और ईसाई भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग समाज में केवल दूरियां, नफ़रत और मतभेद पैदा करना चाहते हैं। ऐसे लोग हर जगह पाए जाते हैं जिनका मकसद शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाना होता है। हमें ऐसी बातों पर ध्यान न देकर आपसी एकता, मोहब्बत और वतन परस्ती को मज़बूत करना चाहिए।कुरान और हदीस के हवाले से दिया संदेश:अपने बयान में हाफिज मोहम्मद जावेद ने इस्लामी ग्रंथों और पैगंबर की तालीमात का हवाला देते हुए मानवीय एकता का महत्व रेखांकित किया: (सूरह अल-हुजुरात, आयत 13): “ऐ इंसानों! हमने तुम्हें एक मर्द और एक औरत से पैदा किया और तुम्हें कौमों व कबीलों में बांटा ताकि तुम एक-दूसरे को पहचान सको। अल्लाह के नज़दीक सबसे ज़्यादा इज़्ज़त वाला वह है जो सबसे ज़्यादा तकवा (परहेज़गार/अच्छा) वाला है (सूरह अल-मुम्तहना, आयत 8): “अल्लाह तुम्हें उन लोगों के साथ भलाई और इंसाफ करने से नहीं रोकता जिन्होंने धर्म के मामले में तुमसे जंग नहीं की। बेशक अल्लाह इंसाफ करने वालों को पसंद करता है।”उन्होंने बताया कि ‘हब्बुल वतनी मिनल ईमान’ के अनुसार देश से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है। वहीं तिरमिज़ी की हदीस के अनुसार सभी इंसान एक आदम की औलाद हैं और किसी भी व्यक्ति को उसके अच्छे चरित्र के अलावा किसी दूसरे पर श्रेष्ठता हासिल नहीं है।

हाफिज़ मोहम्मद जावेद ने कहा कि भारत का हर नागरिक—हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—आपसी भाईचारे के साथ देश का वास्तविक सरमाया है। भारतीय समाज देश की संप्रभुता, संविधान और कौमी एकता के साथ मज़बूती से खड़ा है और नफ़रत फैलाने वाले हर प्रयास को खारिज करता है।(Statement by Hafiz Mohd JavedMob:9810743346)
Share this content:



Post Comment