Race Course Masjid

150 साल पुरानी रेसकोर्स मस्जिद को बचाने की मांग, APCR ने उपराज्यपाल को सौंपा ज्ञापन!

Race-Course-Masjid-820x1024 150 साल पुरानी रेसकोर्स मस्जिद को बचाने की मांग, APCR ने उपराज्यपाल को सौंपा ज्ञापन!

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026: एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) ने दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू को ज्ञापन सौंपकर लोधी रोड स्थित ऐतिहासिक रेसकोर्स मस्जिद को संभावित ध्वस्तीकरण से बचाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। APCR के सचिव नदीम ख़ान के मुताबिक़, मस्जिद 150 साल से अधिक पुरानी है और 1977 के सरकारी राजपत्र में दर्ज है। संगठन ने दावा किया है कि इसे दिल्ली सरकार की 1 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना में ग्रेड-II हेरिटेज प्रॉपर्टी के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है। APCR ने आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को L&DO के उप अधिकारी कुणाल भास्कर अन्य अधिकारियों के साथ परिसर पहुंचे और मस्जिद गिराने का इरादा जताया। संगठन का कहना है कि मस्जिद को गिराने का कोई विधिवत आदेश उसके संज्ञान में नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आसपास की झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई से मस्जिद की स्थिति को अलग रखा जाए और L&DO को इसके ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं। इस मामले पर संबंधित सरकारी विभागों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।

रेस कोर्स रोड मस्जिद: कवरेज के लिए पहुँची मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं

Masjid-Race-Course-Campus 150 साल पुरानी रेसकोर्स मस्जिद को बचाने की मांग, APCR ने उपराज्यपाल को सौंपा ज्ञापन!

रेस कोर्स रोड मस्जिद के बाहर सुरक्षा गार्ड ने परिसर में ताला लगा रखा है। मौक़े पर कवरेज के लिए पहुँचे मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। नमाज़ियों और आम लोगों की आवाजाही भी बंद है।

बताया जा रहा है कि मस्जिद के इमाम और मुअज़्ज़िन को भी मीडिया से बातचीत की इजाज़त नहीं है।

मामले को लेकर मौक़े पर स्थिति पर नज़र बनी हुई है।

Share this content:

You May Have Missed