दिल्ली: शालीमार बाग की मदीना मस्जिद का एक और हिस्सा हटाया गया

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मदीना मस्जिद को लेकर स्थानीय स्तर पर एक बार फिर चर्चा तेज़ है। मस्जिद के इमाम ज़रीफ़ के मुताबिक़, मस्जिद के दो हिस्से पहले ही प्रशासन द्वारा हटाए जा चुके थे और रविवार रात मस्जिद के निचले हिस्से को भी तोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि इलाक़े में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत बड़ी संख्या में मकानों और अन्य निर्माणों को भी हटाया गया है। प्रशासन की कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया का हिस्सा बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और मस्जिद प्रबंधन की ओर से कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताएं जताई गई हैं। वहीं, पूरे मामले में प्रशासन का पक्ष और कार्रवाई से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज़ सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो पाएगी।
Share this content:



Post Comment