मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत

बूथ सम्मेलन में भरी हुंकार। भाजपा पर जोरदार हमला, कहा नफ़रत वादी सरकार को उखाड़ फेंकना हे: प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना हे: ज़िया चौधरी

1000316720-1024x582 मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत

(मुजफ्फरनगर 19 अगस्त 2026 )​मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगमन पर जिला संगठन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, चरथावल से सपा विधायक पंकज मालिक व स्थानीय नेताओं, संगठन पद अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

1000316718-1024x591 मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत

विधानसभा क्षेत्र 13-पुरकाजी (सुरक्षित) में आयोजित ‘बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
​कार्यक्रम के बीच मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों और प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
​सम्मेलन में आगामी चुनावी तैयारियों, बूथ प्रबंधन और संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

1000316734-1024x777 मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत

​प्रेस वार्ता व कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

​कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और संवाद में प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने निम्नलिखित मुद्दों पर अपनी बात रखी

​जनता के मुद्दों पर घेराव:

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया।

1000316730-1024x777 मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जोर दार हमला बोलते हुवे कहा कि इस नफ़रत वादी जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
​पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाई जाए ताकि समाजवादी पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत हो सके।
​इस दौरान जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

1000315800-871x1024 मुजफ्फरनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत

इस से पूर्व सपा ज़िला अध्यक्ष ज़िया चौधरी, विधायक पंकज मालिक व अन्य संगठन अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर आगमन फूल माला पहनाकर ज़ोर दार स्वागत किया।

Share this content:

You May Have Missed