राष्ट्र निर्माण में मुसलमानों की भूमिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, एकता और सद्भाव का संदेश

1000318399-1024x768 राष्ट्र निर्माण में मुसलमानों की भूमिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, एकता और सद्भाव का संदेश

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026:

मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (MSO) और मुस्लिम यूथ ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (MYO) की ओर से “राष्ट्र निर्माण में मुसलमानों की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और धार्मिक विद्वानों ने हिस्सा लिया।सम्मेलन में भारतीय मुसलमानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका, सूफी परंपरा, देशप्रेम, आतंकवाद के ख़िलाफ इस्लामी शिक्षाओं और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

1000318397-1024x768 राष्ट्र निर्माण में मुसलमानों की भूमिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, एकता और सद्भाव का संदेश

MSO के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शुजात अली क़ादरी ने कहा कि मुसलमान देश के केवल नागरिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के सक्रिय भागीदार हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक सेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए आगे आने की अपील की।डॉ. अरशद-उल-क़ादरी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सूफियों के योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि अल्लामा सैयद मुहम्मद रज़वी ने इस्लाम में देशप्रेम और नागरिक ज़िम्मेदारियों की चर्चा की। मुफ्ती अशफाक हुसैन क़ादरी ने कहा कि हिंसा और आतंकवाद इस्लाम की मूल शिक्षाओं के ख़िलाफ हैं।वक्ताओं ने भारत की साझा विरासत, गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भाव को मज़बूत करने पर जोर दिया। आयोजकों ने कहा कि MSO और MYO भविष्य में भी युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम जारी रखेंगे।

Share this content:

Previous post

रजिस्ट्रार के खिलाफ कथित झूठे प्रचार को लेकर JMI कर्मचारियों ने छह लोगों के विरुद्ध FIR की मांग

Next post

मधुबन चौक पर बन रहा स्काईवॉक, मेट्रो स्टेशनों और रोहिणी कोर्ट के बीच सुरक्षित पैदल संपर्क होगा मजबूत

You May Have Missed