मानसून के दौरान दिल्ली में स्वाईन फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी ने बढ़ाई चिंता

बढ़ोत्तरी पर नियंत्रण पाने में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह नाकाम:देवेंद्र यादव

रेखा गुप्ता सरकार बैठकों की औपचारिकताओं में न पड़ के दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आपातकाल सेवाओं को दुरस्त करे ताकि स्वाइन फ्लू के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके और दिल्ली के लोगों को महामारी जैसी पनप रहे स्वाइन फ्लू की बीमारी पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सके-देवेंद्र यादव

WhatsApp-Image-2026-08-09-at-17.07.51-1 मानसून के दौरान दिल्ली में स्वाईन फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली, 22 अगस्त, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मानसून के दौरान दिल्ली में स्वाईन फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी पर नियंत्रण पाने में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है जिसके कारण दिल्ली के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। स्वाईन फ्लू के बढ़ते मामलों पर दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की कई आपातकाल बैठकें होने के बावजूद सरकार के पास स्वाईन के हर दिन सैंकड़ों नए मामले सामने आने से रोक नही पा रही है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 114 मामले सामने आने के बाद राजधानी में आज तक 1777 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके है, जबकि 6 अगस्त के बाद 14 दिनों में 344 मामले सामने आए। जबकि अस्पतालों तक नही पहुंचने वाले मरीजों की संख्या का सरकार ने कोई आकलन नही किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस अवधि में स्वाइन फ्लू के 229 मामले सामने आए थे। इस वर्ष राजधानी में स्वाइन फ्लू के मामले 2025 की तुलना में 8 गुणा अधिक हो गए है, जो राजधानी के लोगों के लिए चिंताजनक है। एम्स अस्पताल के विशेषज्ञों तक एन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ने की आशंका जताई है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार चैतरफा विफल साबित हो रही है। फिर स्वास्थ्य संबधी सुविधा और किसी बीमारी की रोकथाम की जिम्मेदारी निर्वाचित सरकार की होती है लेकिन रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों से वोट लेकर उन्हें पूरी तरह भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि हर सैंकड़ों की संख्या में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर कहीं दिल्ली में स्वाइन फ्लू महामारी का रुप धारण न कर ले। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अपेक्षा और इच्छाओं से प्रेरित भाजपा सिर्फ अपने हित की बात सोचती है उसे दिल्ली की गरीब और बेसहारा जनता के हित और स्वास्थ्य से कोई लेना देना नही है। यही कारण है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में डाक्टर, नर्स, स्टाॅफ, उपकरण और दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही है क्योंकि भाजपा सरकार के नुमाईंदों ने लोगों के लिए जरुरी दवाईयों की खरीद फरोख्त में 650 करोड़ रुपये तक का घोटाला किया है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि स्वाइन फ्लू मानसून में अधिक फैल रहा है। और विशेषज्ञ कह रहे है कि बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं इसकी पकड़ में जल्दी आ रहे है और प्रभावित मरीज फेंफड़ों, हृदय व मधुमेह से पीड़ित है उनके लिए ज्यादा खतरा बन सकता है। उन्होंने मांग की कि रेखा गुप्ता सरकार बैठकों की औपचारिकताओं में न पड़ के दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आपातकाल सेवाओं को दुरस्त करे ताकि स्वाइन फ्लू के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके और दिल्ली के लोगों को महामारी जैसी पनप रहे स्वाइन फ्लू की बीमारी पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सके

Share this content:

You May Have Missed