चीनी के बढ़ते दाम ने साधारण आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा

महंगाई से गरीब की जेब पर डाका डाल रही सरकार :- श्री देवेंद्र यादव

जनता को भाषण नहीं, महंगाई से राहत चाहिए, सरकार को जनता की जेब और रसोई की चिंता करनी होगी। :- श्री देवेंद्र यादव

भाजपा सरकार चीनी सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए :- श्री देवेंद्र यादव

WhatsApp-Image-2026-08-09-at-17.07.51-1 चीनी के बढ़ते दाम ने साधारण आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा

(New Delhi Aug:23-2026)

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने चीनी के लगातार बढ़ते दाम और महंगाई ने साधारण, मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने से लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है, लेकिन सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय जनता की परेशानियों के प्रति आंखें मूंदे बैठी है।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि चीनी जैसी आवश्यक वस्तु के दाम में बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम परिवार की रसोई को प्रभावित करती है। पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता पर चीनी के बढ़ते दाम अतिरिक्त बोझ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई के वास्तविक मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अपनी सीमित आय में घर का खर्च चलाने के लिए मजबूर हैं, जबकि सरकार महंगाई रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।

श्री देवेंद्र यादव ने मांग करी कि सरकार चीनी सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती करे तथा आम आदमी को राहत देने के लिए प्रभावी मूल्य नियंत्रण व्यवस्था लागू करे।

Share this content:

You May Have Missed