विकासपुरी के शहीद भगत सिंह पार्क में पौधारोपण अभियान

दिल्ली सरकार का हरित अभियान गति पकड़ रहा, 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य की दिशा में अब तक 50 लाख से अधिक पौधे लगाए गए
आइए हम सब मिलकर अपने आस-पड़ोस को और अधिक हरा-भरा और स्वस्थ बनाने का संकल्प लें— स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह
नई दिल्ली (23 अगस्त, 2026): दिल्ली के माननीय स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी के कुंवर सिंह नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण अभियान में शामिल हुए।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि हमारी सरकार ने राजधानी देिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। नागरिकों और विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से दिल्ली में अब तक 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
माननीय स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पौधारोपण अभियान केवल पेड़- पौधों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पेड़-पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण, उचित सुरक्षा, नियमित सिंचाई और देखभाल को सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि राजधानी दिल्ली को और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए जन-भागीदारी बेहद आवश्यक है।स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पौधा लगाना केवल पहला कदम है, हमारी वास्तविक जिम्मेदारी तब शुरू होती है, जब हम उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे एक स्वस्थ वृक्ष के रूप में विकसित होने में भी मदद करें।
दिल्ली सरकार द्वारा 70 लाख पेड़ -पौधे लगाने का लक्ष्य राजधानी के हरित क्षेत्र को और मजबूत करने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब तक 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। मैं प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूं कि इस अभियान में भागीदार बनें, पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए आइए, अपनी माताओं के नाम पर एक पेड़ लगाए और एक साथ मिलकर एक अधिक हरा-भरा, और प्रदूषण मुक्त दिल्ली का निर्माण करें।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी सहित दिल्ली के अन्य क्षेत्रों के निवासियों से भी पौधारोपण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल को सामुदायिक जिम्मेदारी बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करेगा।माननीय मंत्री महोदय ने पौधारोपण अभियान में स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सामुदायिक पहल दिल्ली को हरा-भरा बनाने के सामूहिक संकल्प को और मजबूत करती हैं।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नागरिकों से अपनी माताओं के नाम पर पेड़-पौधे लगाने, उनका संरक्षण और संवर्धन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस तरह प्रत्येक नागरिक दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में अपना सार्थक योगदान दे सकता है।
Share this content:



Post Comment