ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

f04dfc29-3088-4173-aef2-79e7b3adb6ae-1024x683 ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

ईद मिलाद-उन-नबी पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा—“क्षमा करना ही शक्ति की सर्वोच्च कसौटी है”

अजान, मंदिर की घंटियां और मिल-जुलकर मनाए जाने वाले त्योहार दिल्ली की जीवंत तहजीब के प्रतीक: श्री गुप्ता

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026

दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज बाड़ा हिंदू राव में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “शक्ति की परीक्षा केवल दंड देने की क्षमता से नहीं होती, बल्कि उसकी सर्वोच्च कसौटी यह है कि प्रतिशोध लेने की सामर्थ्य होने के बावजूद व्यक्ति क्षमा करने का रास्ता चुनता है।”

पैगंबर मुहम्मद के जीवन का उल्लेख करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि उनका जीवन ईमानदारी, विश्वसनीयता, करुणा, धैर्य और क्षमा का शाश्वत संदेश देता है। उन्होंने पैगंबर मुहम्मद द्वारा सहन किए गए अत्याचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन पर पत्थर तक बरसाए गए, लेकिन बाद में जब मक्का विजय का अवसर आया, तब उनके पास प्रतिशोध लेने का पूरा अधिकार और सामर्थ्य था। इसके बावजूद उन्होंने क्षमा का मार्ग चुना। श्री गुप्ता ने कहा, “वे बदला ले सकते थे, अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर सकते थे और पुराने हिसाब चुकता कर सकते थे, लेकिन उन्होंने क्षमा करना चुना।”

WhatsApp-Image-2026-08-26-at-4.43.07-PM-1-1024x682 ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद अपनी ईमानदारी और विश्वसनीयता के लिए इतने प्रसिद्ध थे कि उनके विरोधी भी अपनी अमानतें सुरक्षित रखने के लिए उनके पास छोड़ जाते थे। उन्होंने कहा कि पैगंबर की शिक्षाएं समाज को कमजोरों के साथ खड़े होने, असहायों का सहारा बनने, महिलाओं और बेसहारा लोगों की देखभाल करने तथा भूखों को भोजन उपलब्ध कराने का स्पष्ट दायित्व देती हैं। श्री गुप्ता ने कहा, “यदि हमने भोजन कर लिया और हमारा पड़ोसी भूखा रह गया, तो हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हुई।” उन्होंने उस भावना का भी स्मरण किया कि किसी रोते हुए व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना भी मानव सेवा का एक महान कार्य है। उन्होंने कहा कि दूसरे मनुष्य की सेवा करना स्वयं में एक गहरा नैतिक दायित्व है।

WhatsApp-Image-2026-08-26-at-4.43.08-PM-1024x682 ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

श्री गुप्ता ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का महत्व केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन का अवसर भी है कि पैगंबर के बताए मूल्य हमारे दैनिक जीवन में कितने दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा, “जब हम धैर्य, सत्यनिष्ठा और कमजोरों के साथ खड़े होने की बात करते हैं, तो हमें पैगंबर मुहम्मद द्वारा दिखाए गए मार्ग को स्मरण करना चाहिए।” अध्यक्ष ने कहा कि विशेष रूप से क्रोध, मतभेद और विभाजन के क्षणों में समाज पैगंबर के करुणा, संयम और क्षमा के संदेश को आगे बढ़ाने में पीछे न रह जाए, इसका हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए।

cc984ed2-1c6a-478f-9dc6-7bc26c37a08d-1024x682 ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता का उल्लेख करते हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “यह दिल्ली की तस्वीर है और हमारे शहर का संदेश भी। यहां अजान की आवाज सुनाई देती है और नमाज अदा की जाती है, वहीं पास में मंदिर की घंटियां भी गूंजती हैं। ईद पर एक-दूसरे को बधाइयां दी जाती हैं, मिठाइयां बांटी जाती हैं और यही आत्मीयता दीपावली के अवसर पर भी दिखाई देती है। यही हमारी संस्कृति, हमारी संस्कार और हमारी तहजीब है।”

WhatsApp-Image-2026-08-26-at-4.43.09-PM-1024x682 ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

श्री गुप्ता ने यह भी कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच इस प्रकार का सह-अस्तित्व केवल प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि दिल्ली के जीवंत सामाजिक ताने-बाने का हिस्सा है। यही भावना अलग-अलग आस्थाओं के लोगों को एक ही मोहल्ले में रहने, एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होने और साझा नागरिक जीवन को आगे बढ़ाने की शक्ति देती है।

WhatsApp-Image-2026-08-26-at-4.43.07-PM-1024x683 ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि एक-दूसरे के प्रति अपनत्व और भाईचारे की यह भावना भारत की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है और इसे निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि पैगंबर मुहम्मद का सम्मान केवल समारोहों के माध्यम से नहीं, बल्कि अपने आचरण के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके प्रति सबसे सार्थक श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सत्य बोलें, विश्वास की रक्षा करें, कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हों, भूखों की चिंता करें, धैर्य का पालन करें और जब प्रतिशोध लेने की क्षमता हो, तब भी क्षमा का मार्ग चुनें।

WhatsApp-Image-2026-08-26-at-4.43.06-PM-1024x682 ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

श्री गुप्ता ने कहा कि इन मूल्यों का संरक्षण केवल व्यक्तिगत आस्था के लिए ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सदियों पुरानी सामाजिक समरसता और भारत की साझा सभ्यतागत विरासत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री इमरान हुसैन (बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र) तथा ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. इमरान उमर अहमद इलियासी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l

Share this content:

Previous post

राखी के त्यौहार पर भगवंत मान ने1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में डाली सम्मान राशि

Next post

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

You May Have Missed