‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

RG8-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आदि ने तालकटोरा स्टेडियम में योजना का किया औपचारिक शुभारंभ

दिल्ली लक्ष्मी योजना’ प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली लक्ष्मी योजना’ महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और वित्तीय स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक कदम: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

रक्षाबंधन और तीज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से दिल्ली की बहनों को ‘सिंधारा’ और ‘राखी की सौगात’: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026

दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बुधवार को ऐतिहासिक पहल की शुरुआत करते हुए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ किया। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली के सांसदों, सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य अतिथियों ने योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को समर्पित इस महत्वपूर्ण पहल के तहत अब तक निर्धारित पात्रता और सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत 4,190 पात्र लाभार्थियों के स्वीकृति पत्र जारी किए गए हैं। योजना के तहत 1 सितंबर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। यह राशि महिलाएं अपनी आवश्यकताओं और परिवार से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों के लिए अपनी इच्छा के अनुसार उपयोग कर सकेंगी।

RG4-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने 65 चयनित लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान किए। ये स्वीकृति पत्र दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ के इस अवसर पर सरकार की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और उन्हें सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के प्रतीक बने। दिल्ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की, परिवार की वरिष्ठ पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी वित्तीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तीकरण को मजबूत करना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 2,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

RG1-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के विकास और विशेष रूप से महिलाओं एवं बेटियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी का अर्थ काम पूरा होने की गारंटी है और दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ इसी संकल्प को पूरा करने का प्रमाण है। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार देश की माताओं और बहनों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, उनके आत्मसम्मान को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस महत्वपूर्ण संकल्प को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी।

RG3-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली की सभी बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू की गई यह योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक विशेष सौगात है। गुरु नानक देव जी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिस नारी ने महान राजाओं और महापुरुषों को जन्म दिया, उसे बुरा कैसे कहा जा सकता है। देश की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है और विकसित दिल्ली एवं विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की बराबर की भागीदारी होगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र की शक्ति की विभिन्न धाराओं का विजन दिया है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, गतिशक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन एवं ब्लू इकोनॉमी तथा सॉफ्ट पावर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। नारी शक्ति से ही राष्ट्र शक्ति का निर्माण संभव है। उपराज्यपाल ने कहा कि भारतीय परिवार व्यवस्था में महिलाओं को ‘गृह लक्ष्मी’ कहा जाता है। दिल्ली लक्ष्मी योजना इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और वित्तीय स्वतंत्रता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने योजना में डिजिटल ट्रांसफर की व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लाभार्थी महिलाओं तक सहायता पहुंचाने में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

RG2-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बहनों को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का संकल्प सरकार ने लिया था और आज वह संकल्प धरातल पर उतर रहा है। 1 अगस्त से योजना के लिए पंजीकरण शुरू हुआ था और अब तक 9.22 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और अपने फैसले खुद लेने की ताकत देने का माध्यम है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र महिलाओं को उनका लाभ पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मिले।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपये की सहायता को महिलाओं के वर्तमान खर्च और भविष्य की बचत, दोनों को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। इसके तहत 1,000 रुपये डिजिटल वॉलेट के माध्यम से खर्च के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि 1,500 रुपये की राशि एफडी/आरडी के रूप में जमा की जाएगी ताकि महिलाओं के लिए भविष्य की बचत भी तैयार हो सके।

RG7-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को परिवार और समाज में मां लक्ष्मी के समान समृद्धि और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं न केवल अपने परिवार को संभालती हैं, बल्कि पूरे समाज को मजबूती देती हैं। इसलिए योजना का नाम ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ रखा गया है ताकि दिल्ली की हर बहन के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास बढ़े। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का स्पष्ट संदेश है कि देश को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा। जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होंगी, तभी परिवार, समाज और देश तेजी से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाएं और बेटियां हैं। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के जीवन के अलग-अलग चरणों और उनकी अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई पहल शुरू की हैं। उन्होंने दिल्ली लखपति बिटिया योजना, विद्या वाहिनी योजना, पालना योजना, पिंक कार्ड, अन्नमोल योजना, पात्र महिलाओं के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर जैसी दिल्ली सरकार की अन्य पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं के जीवन को आसान बनाना, परिवार के खर्च का बोझ कम करना और उन्हें अधिक सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बनाना है।

RG5-1-856x1024 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भी महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की करोड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, उद्यमिता, डिजिटल वित्त और नई तकनीक से जुड़ रही हैं। दिल्ली सरकार भी इसी व्यापक सोच के साथ महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल मासिक आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है। उन्हें रोजगार और कारोबार के अवसर भी उपलब्ध कराने होंगे। इसी सोच के साथ दिल्ली में छोटे उद्यमियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के बिना गारंटी ऋण की व्यवस्था की गई है, जिससे कारोबार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के इच्छुक उद्यमियों को पूंजी की समस्या से राहत मिल सके। यह पहल महिला उद्यमियों के लिए भी नए अवसर पैदा करेगी।

RG6-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ से पहले उन्होंने तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर में मां लक्ष्मी के दर्शन कर दिल्ली की महिलाओं के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने मां लक्ष्मी से कामना की कि यह योजना कभी रुके नहीं और हर महीने दिल्ली की पात्र बहनों तक सहायता पहुंचती रहे, ताकि वे निरंतर आगे बढ़ सकें और अपने जीवन को बेहतर बना सकें।

RG10-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन, तीज और रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ दिल्ली की बहनों के लिए एक विशेष सौगात है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री जी की ओर से दिल्ली की बहनों के लिए ‘तीज का सिंधारा’ और ‘राखी की सौगात’ बताते हुए कहा कि यह सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतों और सपनों के लिए उपयोग करने का अवसर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली देवियों की धरती है, जहां मां झंडेवाली, मां कालका, मां छतरपुर, मां योगमाया आदि शक्तियों का आशीर्वाद है। उनका प्रयास है कि दिल्ली की हर महिला सुरक्षित, खुशहाल और आत्मनिर्भर रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आई दिल्ली की बहनों को विश्वास दिलाया कि वे जो राखी और धन्यवाद पत्र प्रधानमंत्री जी के लिए लाई हैं, उन्हें वह स्वयं उन तक पहुंचाएंगी।

बॉक्स

RG9-1-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का ‘धन्यवाद रेखा दीदी’ के नारों के साथ अभिनंदन किया। महिलाओं के उत्साह और समर्थन से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कई महिलाओं के लिए यह क्षण केवल एक योजना के शुभारंभ का नहीं, बल्कि अपने संघर्ष, उम्मीदों और बेहतर भविष्य के सपनों को सम्मान और सहारा मिलने का भावुक अवसर था। स्वीकृति पत्र प्राप्त करते समय महिलाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी। महिलाओं के भावनात्मक स्वागत और उत्साह से तालकटोरा स्टेडियम लंबे समय तक ‘धन्यवाद रेखा दीदी’ के नारों से गूंजता रहा।

RG11-1024x683 ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत, पात्र महिलाओं को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से खातों में आएगी 2,500 रुपये की राशि

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता और उत्साह की भी शानदार झलक देखने को मिली। लाभार्थी महिलाओं एवं प्रतिभागियों के आगमन के बाद सांस्कृतिक दलों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बनाया। दिल्ली लक्ष्मी योजना से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर विशेष पंजीकरण काउंटर्स भी लगाए गए। इन काउंटर्स पर महिलाओं को योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई और पात्र महिलाओं को पंजीकरण की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई।

दिल्ली सरकार ने अपने एक महत्वपूर्ण वादे को पूरा किया है, इसलिए तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में हजारों महिलाओं के अलावा जनप्रतिनिधि भी गवाह बने। उन्होंने इस वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दी और वहां पहुंची महिलाओं व प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में उत्सव सरीखा वातावरण दिखा। दिल्ली सरकार व मुख्यमंत्री के पक्ष में लगातार नारे लगते रहे। कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री मनोज तिवारी, श्री योगेन्द्र चंदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत, सुश्री बांसुरी स्वराज, श्री प्रवीण खंडेलवाल व दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही, अनेक विधायक व पार्षद उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त दिल्ली के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा, महिला व बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विपुल पाठक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Share this content:

Previous post

ईद मिलाद-उन-नबी:पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, करुणा और कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश देता है: श्री विजेंद्र गुप्ता

Next post

H1N1 और मौसमी इन्फ्लूएंजा की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क

You May Have Missed