कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, एआईएमआईएम नेता आसिम वकार ने थामा पार्टी का हाथ

7dd24dc3-126a-4118-b00b-65eb329ce633-1024x684 कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, एआईएमआईएम नेता आसिम वकार ने थामा पार्टी का हाथ

वकार ने एआईएमआईएम और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत को किया उजागर

(नई दिल्ली, 02 सितंबर) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

3a2fad98-1920-4909-967a-38391f5ae0bd-1024x682 कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, एआईएमआईएम नेता आसिम वकार ने थामा पार्टी का हाथ

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में शिक्षा, रोजगार, छात्रों, महिलाओं और वंचित वर्गों के हक में चल रहे आंदोलनों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि राहुल गांधी मजबूती के साथ हर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं और देशहित में भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर चेता रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगे आ रहे हैं।

44b80e97-6d82-4174-9443-af2917e3542d-1024x1024 कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, एआईएमआईएम नेता आसिम वकार ने थामा पार्टी का हाथ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सैयद आसिम वकार एक प्रखर वक्ता हैं। उनकी सोच और विचार राहुल गांधी के उस सपने से जुड़े हैं, जो उन्होंने इस देश के लिए देखा है। अजय राय ने यह दावा भी किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के हर गांव और गली में कांग्रेस का झंडा फहराएगा।

वहीं, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के कारवां में नए साथियों के जुड़ने से पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में कई और प्रमुख चेहरे कांग्रेस का दामन थामेंगे।

d9c4e55a-178c-4b03-a673-3fd63bf01013-768x1024 कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, एआईएमआईएम नेता आसिम वकार ने थामा पार्टी का हाथ

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सैयद आसिम वकार ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की भाजपा के साथ अंदरूनी मिलीभगत को उजागर किया। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम बातें तो भाजपा से लड़ने की करती है, लेकिन जमीन पर भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े होने वाले दलों को ही नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पश्चिम बंगाल के चुनाव में हुमायूं कबीर ने भी भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि देश में जनहित की सरकार बनाने के लिए सच्चे देशभक्तों को कांग्रेस के साथ आना होगा, क्योंकि केवल कांग्रेस ही जमीन पर भाजपा से सीधी लड़ाई लड़ रही है।

Share this content:

Previous post

श्री खड़गे के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक कांग्रेस अपना विरोध करती रहेगी-देवेंदे यादव

Next post

सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है, यही हमारी कार्यसंस्कृति: सीएम रेखा गुप्ता

You May Have Missed