श्री खड़गे के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक कांग्रेस अपना विरोध करती रहेगी-देवेंदे यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी 14 जिलों में लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा-आरएसएस के गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर श्री राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भाजपा में पनप रहे डर, उनकी जातिवादी मानसिकता को उजागर करता है-देवेंद्र यादव
नई दिल्ली, 1 सितम्बर, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी 14 जिलों में लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर क विरोध में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मांग की कि उत्तराखंड पुलिस भाजपा-आरएसएस के उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड में रैली स्थल का शुद्धिकरण करके उनका जातिवादी भेदभाव, छुआछूत और अपमान किया है।
प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महासचिव संगठन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री हरी शंकर गुप्ता और श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्षों में मोहम्मद उस्मान, सिद्धार्थ राव, इन्द्रजीत सिंह, हर्ष चैधरी, मंगेश त्यागी, राजकुमार जैन, चै0 बिजेन्द्र कुमार, सुमित शर्मा, महेन्द्र भास्कर, महेन्द्र मंगला, राहुल ढाका, अमनदीप सिंह सूदान, राजेश यादव, विरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव डा0 पी0के0 मिश्रा, अ0भा0क0कमेटी के पूर्व सचिव तरुण कुमार, पूर्व निगम पार्षद अशोक जैन, सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा सहित भारी संख्या में सेल, विभाग और अग्रिम संगठनों के हजारो कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि जब तक श्री खड़गे के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक कांग्रेस अपना विरोध तेज करती रहेगी क्योंकि उत्तरखंड पुलिस ने भाजपा-आरएसएस के गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर श्री राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भाजपा में पनप रहे डर, उनकी जातिवादी मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा का समाज में हाशिए पर पड़े दलित वर्गों के खिलाफ अत्याचार, उत्पीड़न उन्हें दबाने की नीति किसी से छिपी नही है।
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि यह चिंताजनक है कि श्री राहुल गांधी द्वारा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करके श्री मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक रैली को संबोधित करने वाले कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्रवाई की मांग के तुरंत बाद उत्तराखंड पुलिस ने शुद्धिकरण करके अपमान करने में शामिल दोषियों को दंडित करने के बजाय अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जो संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन था। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने संविधान में दलितों जो सामाजिक समानता और न्याय के जो अधिकार दिए थे, भाजपा उन्हें खत्म करना चाहती है, आज वक्त है पूरा देश भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संविधान को बचाने के लिए खड़ा हो।
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता तब तक अपना विरोध खत्म नही करेंगे जब तक शुद्धिकरण प्रकरण के दोषियों को दंडित नहीं किया जाता। श्री राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का तर्क न्याय की आवाज को दबाने के लिए भाजपा का प्रयास है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के इस तरह के घृणित कार्यवाही से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ओछी राजनीति का प्रतीक है कि उसके नेता घृणित जातिवादी व्यवहार और सामाजिक अन्याय करने वालों का बचाव कर रहे है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है।
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा-आरएसएस दलितों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हमला करने के लिए राज्य की पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान में निहित सामाजिक न्याय के मूल्यों पर हमला किया है और कांग्रेस इस हमले के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी के साथ खड़े है और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान के दोषियों को दंडित नहीं किया जाता।
Share this content:



Post Comment