एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर संभावित वोट कटौती और मतदाता सूची में गड़बड़ियों की आशंका के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है-देवेन्द्र यादव

sep एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर संभावित वोट कटौती और मतदाता सूची में गड़बड़ियों की आशंका के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है-देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर संभावित वोट कटौती और मतदाता सूची में गड़बड़ियों की आशंका के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में दिल्ली के प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन की मौजूदगी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में बीएलए-1 साथियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में किया गया।

कार्यशाला बूथ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के चेयरमैन श्री राजेश गर्ग द्वारा आयोजित की गई जिसमें दिल्ली की सभी विधानसभाओं से आए बीएलए-1 साथियों को एसआईआर प्रक्रिया के क्लेम्स एंड ऑब्जेक्शन फेज के दौरान दिल्ली की जनता की किस प्रकार सहायता करनी है, इसके विभिन्न पहलुओं पर बीएलए-1 को विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, महासचिव श्री गौरी शंकर शर्मा, लीगल एंड ह्यूमन राइट्स विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार ने भी हिस्सा लिया ।

इस अवसर पर दिल्ली के प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में एसआईआर के दौरान मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बीएलए-1 साथियों से कहा कि यदि संकल्प लिया जाए कि किसी भी वैध नागरिक का वोट नहीं कटने दिया जाएगा, तो कोई भी नियम किसी नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं कर सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जुड़ने का मूल आधार भारतीय नागरिक होना है, किसी व्यक्ति के पास स्थायी पता हो या वह बेघर हो, यह उसके मताधिकार को प्रभावित नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोगों में चिंता है और लंबी कतारों में खड़े होकर वे अपने अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता के साथ खड़े रहें।

sept एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर संभावित वोट कटौती और मतदाता सूची में गड़बड़ियों की आशंका के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है-देवेन्द्र यादव

इस अवसर पर श्री देवेन्द्र यादव ने बीएलए-1 साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर किसी भी दलित, अल्पसंख्यक, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले निम्न वर्ग के नागरिकों तथा सभी वैध मतदाताओं का वोट किसी भी हालत में न काटे जाएँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी चांदनी चैक विधानसभा के कुछ बूथों पर बड़ी संख्या में नाम कटने के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। हाल के दिनों में जिन लोगों को बेघर किया गया है, उनके मुद्दों को भी प्राथमिकता से उठाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस पार्टी न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहें। साथ ही, दिल्ली कांग्रेस इस अभियान के दौरान झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टरों, आरडब्ल्यूए कार्यालयों, गाँवों की चैपालों और प्रमुख बाजारों में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित करेगी।

कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार ने एसआईआर प्रक्रिया के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विशेष रूप से नोटिसों के जवाब देने, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसीज और एनॉमलीज से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया को समझाया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि मतदाता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और यदि किसी कारणवश उनका नाम मतदाता सूची से हटता है, तो उसे पुनः जोड़ने की प्रक्रिया को सही तरीके से समझ सकें।

Share this content:

Previous post

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य

Next post

माननीय सभापति, लोक लेखा समिति, दिल्ली विधान सभा श्री अजय महावर का वक्तव्य

You May Have Missed