केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले बिहार के AIMIM विधायक, सड़कों और नेशनल हाईवे के मुद्दों पर चर्चा!

नई दिल्ली: बिहार के AIMIM विधायकों ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक के दौरान सीमांचल समेत पूरे बिहार में नेशनल हाईवे और सड़क से जुड़ी समस्याओं को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा गया। बिहार में सड़क संपर्क, लंबित सड़क परियोजनाओं और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

AIMIM की ओर से बिहार के विभिन्न इलाकों में सड़क और हाईवे से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को गति देने की मांग रखी गई।
मुलाक़ात के दौरान बिहार के विकास और बेहतर सड़क संपर्क को लेकर संबंधित मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत की गई।
Share this content:



Post Comment