मक्का के पास ड्रोन हमले का दवा:हूती ड्रोन मार गिराया गया, सऊदी एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला!

सऊदी अरब में पवित्र शहर मक्का मुकर्रमा के दक्षिण में सऊदी एयर डिफेंस ने यमन से आए एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी के मुताबिक़, ड्रोन को मंगलवार 15 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाख़िल होने से पहले मार गिराया गया। ड्रोन का मलबा शहर के दक्षिण में गिरा ऐसा दवा सऊदी ऑथोर्टीज़ की तरफ़ से किया गया है।
सऊदी अधिकारियों ने इसे मक्का को निशाना बनाने की दूसरी कोशिश बताया है। इससे पहले जुलाई 2017 में भी मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की बात सऊदी गठबंधन ने कही थी। अल-मलिकी ने कहा कि दो पवित्र मस्जिदों और जायरीनों की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए “रेड लाइन” है।
इस बीच हूती पक्ष ने मक्का को निशाना बनाने के सऊदी दावे से इनकार किया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के कई इलाक़ों में हूती ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।
सऊदी एयर डिफेंस की कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
भारत ने की कड़ी निंदा, सऊदी अरब की संप्रभुता के समर्थन में दिया बयान!
नई दिल्ली: सऊदी अरब में मक्का के पास हुए ड्रोन हमले को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए हमले की निंदा की है।
भारत ने कहा कि इस तरह के हमले नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए भी गंभीर ख़तरा पैदा करते हैं। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में हिंसा और अस्थिरता को लेकर चिंता ज़ाहिर करते हुए शांति और स्थिरता बहाल किए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
भारत ने विशेष रूप से मक्का के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख किया। मक्का दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, ऐसे में इसके आसपास इस तरह की घटना को भारत ने बेहद चिंताजनक बताया।
भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन को दोहराते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति एवं स्थिरता बहाल करने की अपील की है।
मक्का में ड्रोन गिराए जाने पर मौलाना यासूब अब्बास ने जताई चिंता!

लखनऊ: शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने मक्का में ड्रोन गिराए जाने की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि मक्का और ख़ाना-ए-काबा का सम्मान हर मुसलमान के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मक्का की सुरक्षा को और मज़बूत किए जाने की ज़रूरत है।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि वह इस संबंध में भारत सरकार से सऊदी अरब के साथ बातचीत कर मक्का की सुरक्षा को लेकर प्रभावी क़दम उठाने की अपील करेंगे।
उन्होंने पाकिस्तान से भी क्षेत्र में होने वाली हिंसा और हमलों के ख़िलाफ ठोस कार्रवाई की बात कही।
ब्रेकिंग न्यूज़: काबा की हिफाज़त के लिए सऊदी अरब ने बढ़ाई एयर डिफेंस तैनाती!

सऊदी अरब ने पवित्र शहर मक्का में हवाई सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत कर दिया है। यह क़दम ऐसे समय उठाया गया है जब यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज़ हुए हैं।
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता के मुताबिक़, 15 सितंबर की शाम मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को सऊदी एयर डिफेंस ने मार गिराया, इससे पहले कि वह पवित्र शहर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाख़िल हो पाता।
इससे पहले मक्का, जेद्दा और ताइफ में संभावित हवाई खतरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था।
सऊदी अधिकारियों ने हरम शरीफ और ज़ायरीनों की सुरक्षा को “रेड लाइन” बताया है। हालांकि, हूती पक्ष ने मक्का या धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के आरोप से इनकार किया है।
Share this content:



Post Comment