भारत में ग़रीबी के ख़िलाफ बड़ी कामयाबी, 12 साल में 49.6 करोड़ लोग ग़रीबी के दायरे से बाहर आए: वर्ल्ड बैंक

1000380800-683x1024 भारत में ग़रीबी के ख़िलाफ बड़ी कामयाबी, 12 साल में 49.6 करोड़ लोग ग़रीबी के दायरे से बाहर आए: वर्ल्ड बैंक

भारत में ग़रीबी कम करने की दिशा में बीते एक दशक में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़, 2011-12 से 2023-24 के बीच भारत में अत्यधिक ग़रीबी की दर 27.1 प्रतिशत से घटकर महज़ 2.6 प्रतिशत रह गई है।रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि में निचली-मध्यम आय वाली अंतरराष्ट्रीय गरीबी सीमा के नीचे रहने वाली आबादी का अनुपात भी 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत पर आ गया। इस दौरान अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी के निर्धारित दायरे से बाहर आए।वर्ल्ड बैंक ने इस उपलब्धि के पीछे घरेलू खपत में वृद्धि, रोजगार के अवसरों में विस्तार, विशेषकर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और खाद्य सब्सिडी सहित सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्रमुख कारण बताया है।हालांकि, ग्रामीण ग़रीबी, युवाओं में बेरोज़गारी और आय की असमानता जैसी चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।इसके बावजूद ग़रीबी में आई यह बड़ी गिरावट भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की एक महत्वपूर्ण तस्वीर पेश करती है।,

Share this content:

You May Have Missed