AMU के छात्र मोहम्मद मोईन आलम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, हार्वर्ड के प्रतिष्ठित प्रोग्राम में चयन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के बीए ऑनर्स अरबी के तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद मोईन आलम का हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित Aspire Leaders Program के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है।
मोईन आलम की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक क्षमता को दर्शाती है। उनकी उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
मोहम्मद मोईन आलम को इस कामयाबी पर मुबारकबाद। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
Share this content:



Post Comment