बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष; स्मृति ईरानी-सतीश पूनिया महासचिव

(New Delhi-17 Aug-2026)
भारतीय जनता पार्टी ने क़ौमी सतह पर अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के क़ौमी सदर नितिन नबीन की नई टीम में कई अहम चेहरों को संगठन में नई ज़िम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राजस्थान की साबिका वज़ीर-ए-आला वसुंधरा राजे को क़ौमी नायब सदर बनाया गया है। नई फ़ेहरिस्त में कुल 13 क़ौमी नायब सदर शामिल हैं, जिनमें 6 ख़वातीन हैं। यानी क़रीब 46 फ़ीसद नायब सदर महिलाएं हैं।

वहीं, राजस्थान बीजेपी के साबिका सदर सतीश पूनिया और साबिका मरकज़ी वज़ीर स्मृति ईरानी को क़ौमी जनरल सेक्रेटरी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में कुल 8 क़ौमी जनरल सेक्रेटरी बनाए गए हैं।

बीजेपी के क़ौमी संगठन में बीएल संतोष संगठन महामंत्री की ज़िम्मेदारी संभालते रहेंगे। नई टीम में पार्टी ने तजुर्बेकार नेताओं के साथ-साथ संगठन के अलग-अलग स्तरों पर ज़िम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है।
नई टीम में मुस्लिम चेहरा भी शामिल

बीजेपी की नई क़ौमी टीम में एक मुस्लिम चेहरे को भी अहम ज़िम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के साबिका वाइस चांसलर तारिक़ मंसूर को क़ौमी नायब सदर बनाया गया है।

बीजेपी की यह नई टीम ऐसे वक़्त में सामने आई है, जब पार्टी आने वाले सियासी और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रही है। 2029 के लोकसभा चुनाव समेत आने वाली बड़ी सियासी ज़िम्मेदारियां इसी संगठन के सामने होंगी।
Share this content:



Post Comment