बर्फीली चोटियों पर देश की हिफाजत, ITBP हिमवीरों का हौसला सलाम!

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए देश की सीमाओं पर तैनात ITBP के हिमवीरों और सशस्त्र बलों के जवानों के अदम्य साहस को सलाम किया।
वीडियो में ऊंचाई वाले इलाकों में जवानों को बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच ड्यूटी निभाते देखा जा सकता है। माइनस तापमान, बर्फीली हवाएं और ऑक्सीजन की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद ये जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगातार मुस्तैद रहते हैं।
किरण रिजिजू ने अपने पोस्ट में लिखा कि कई लोगों को अंदाज़ा भी नहीं है कि ऊंचाई वाले इलाक़ों में कितनी चरम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हमारे बहादुर ITBP हिमवीर और सशस्त्र बल देश की ज़मीन की सुरक्षा के लिए इन कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं।
देश के इन वीर जवानों का समर्पण और साहस हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। ![]()
सलाम है भारत के हिमवीरों को
Share this content:



Post Comment