ADVISORY from Consulate General of India

सऊदी अरब में फ्लाइट्स रद्द होने से फंसे भारतीय उमरा ज़ायरीन, जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री

Advisory-from-Embassy-of-India-in-KSA-792x1024 सऊदी अरब में फ्लाइट्स रद्द होने से फंसे भारतीय उमरा ज़ायरीन, जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री

जेद्दा: सऊदी अरब में उड़ानों के रद्द होने और संचालन प्रभावित होने से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक और उमरा ज़ायरीन फंस गए हैं। स्थिति को देखते हुए जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 24 अक्टूबर को नई एडवाइज़री जारी की है।

दूतावास ने जेद्दा और मक्का में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय किए हैं, जहां प्रभावित ज़ायरीन को भोजन, ज़रूरी दवाइयां और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वीज़ा अवधि ख़त्म होने और देरी से वापसी के मामलों को लेकर सऊदी हज-उमरा मंत्रालय व विदेश मंत्रालय से लगातार समन्वय किया जा रहा है।

फ्लाइट रद्द होने से रिफंड और री-बुकिंग की समस्या को लेकर दूतावास एयरलाइंस के संपर्क में है। साथ ही, भारत के लिए उड़ानें संचालित कर रही अन्य एयरलाइंस के साथ टूर ऑपरेटरों को जोड़कर फंसे ज़ायरीन की जल्द वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ठहरने या अन्य सुविधाओं में परेशानी होने पर सऊदी हज मंत्रालय की हेल्पलाइन 1966 पर शिकायत दर्ज कराएं और रेफरेंस नंबर सुरक्षित रखें।

Share this content:

You May Have Missed