imran masood on Pakistan

“पाकिस्तान ख़ुद को नहीं बचा पाता, कश्मीरियों की क्या मदद करेगा?”

Imran-Masood-on-Pakistan-819x1024 “पाकिस्तान ख़ुद को नहीं बचा पाता, कश्मीरियों की क्या मदद करेगा?”

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर इमरान मसूद बोले; हम ऐसी किसी भी बात का समर्थन नहीं कर सकते

नई दिल्ली/श्रीनगर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद न होने और पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को बचाने की बात कही गई थी।

इमरान मसूद ने कहा कि “पाकिस्तान तो अपने आप को नहीं बचा पाता।” उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह इतना अच्छा होता, तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कश्मीरियों के साथ अच्छा व्यवहार होता। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के बयान को लेकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने किस परिप्रेक्ष्य में यह बात कही, लेकिन अगर इस प्रकार की बात है तो हम इसका समर्थन नहीं कर सकते।

इमरान मसूद ने यह भी कहा कि अब्दुल्ला परिवार की नीतियां हमेशा भारत के साथ रही हैं और ऐसे बयान को लेकर वे असहमत हैं।

Share this content:

You May Have Missed