Omar Abdullah CM J&K

CM उमर अब्दुल्ला ने GST काउंसिल की 57वीं बैठक में लिया हिस्सा

Omar-Abdullah CM उमर अब्दुल्ला ने GST काउंसिल की 57वीं बैठक में लिया हिस्सा

GST काउंसिल के फैसलों से जम्मू-कश्मीर की वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा: उमर अब्दुल्ला

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज नई दिल्ली में GST काउंसिल की 57वीं बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।

बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान GST से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वित्तीय क्षमता मजबूत करने, राजस्व संग्रह बढ़ाने और संतुलित वित्तीय संघवाद को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री के रूप में बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि काउंसिल द्वारा लिए गए फैसलों से जम्मू-कश्मीर की वित्तीय स्थिति और मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गति मिलेगी।

#OmarAbdullah#GSTCouncil#GSTCouncilMeeting

Share this content:

You May Have Missed