दिल्ली लक्ष्मी योजना:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की लाखों महिलाओं को रक्षा बंधन के त्योहार पर धोखा दिया है-देवेंद्र यादव

28 अगस्त को दिल्ली की महिलाओं को लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये देने के वादे को एक बार फिर पूरा न करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की लाखों महिलाओं को रक्षा बंधन के त्योहार पर धोखा दिया है-देवेंद्र यादव
17.50 लाख महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए एक महीने में 26 अगस्त तक सिर्फ 6.65 लाख महिलाओं का सम्पूर्ण पंजीकरण कराना साबित करता है कि बीजेपी की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा करके चुनाव में वोट बटोरे थे -देवेंद्र यादव ।
नई दिल्ली, 27 अगस्त, 2026- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि रक्षा बंधन, 28 अगस्त को दिल्ली की महिलाआं को लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये देने के वादे को एक बार फिर पूरा न करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की लाखों महिलाओं को रक्षा बंधन के त्योहार पर धोखा दिया है। 26 अगस्त को 2500 रुपये देने के लिए 2500 महिलाओं को स्वीकृति पत्र बांटकर मुख्यमंत्री उपराज्यपाल की मौजूदगी में अपनी पीठ थपथपा कर 2500 रुपये मिलने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 17.50 लाख महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए एक महीने में 26 अगस्त तक सिर्फ 6.65 लाख महिलाओं का सम्पूर्ण पंजीकरण कराना साबित करता है कि बीजेपी की सरकार दिल्ली की महिलाओं के साथ धोका करके चुनाव में वोट बटोरे थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूरा डेढ़ वर्ष बीतने के बाद 1 सितम्बर को जहां रेखा गुप्ता द्वारा तय 17.50 महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने चाहिए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मात्र 5000 महिलाओं के खाते में 2500 रुपये डालने की बात कहकर महिलाओं के हाथों में झुनझुना थमा रही है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई के कारण सरकार को 2500 रुपये की राशि को अधिक करना चाहिए था, क्योंकि दिल्ली की महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। चीनी, प्याज, तेल, सब्जियों, फल सहित खाद्य वस्तुऐं गरीब, निम्न और मध्यम वर्ग की पहुॅच से बाहर हो चुकी है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जनवरी 2025 में पब्लिश हुई मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में 71 लाख महिला मतदाता थी, जिनको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक रुप से 8 मार्च, 2025 महिला दिवस पर 2500 रुपये देने वादा पहले ही विश्वासघात साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि 2500 रुपये देने के लिए भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली की आधी आबादी महिलाओं में सिर्फ 17.50 लाख की संख्या निर्धारित करना पूरी तरह भेदभाव पूर्ण है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जहां कांग्रेस दिल्ली में लाडली योजना लागू करके दिल्ली की हर बेटी को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने का काम किया था, वहीं आम आदमी पार्टी ने 10 वर्षों के शासन में दिल्ली में लाडली योजना को लगभग खत्म कर दिया और दिल्ली महिलाओं को 1000 रुपये देने के वादे को कभी पूरा नही किया और अब 27 वर्षों बाद वोट चोरी के सहारे दिल्ली की सत्ता हथियाने वाली भाजपा भी दिल्ली महिलाओं को 2500 रुपये देने का सब्जबाग दिखाकर पिछले डेढ़ वर्ष से इंतजार करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की नारी शक्ति है जिसने 10 वर्षों के कुशासन के बाद केजरीवाल को उखाड़ फेंका और लगातार जन विरोधी और विनाशकारी नीतियों पर काम करने वाली भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि 2.50 लाख रुपये वार्षिक परिवार की आय की शर्त रखकर भाजपा सरकार ने एक साजिश के तहत दिल्ली की महिलाओं को लक्ष्मी योजना के 2500 रुपये मिलने से दूर रखा है। भाजपा की लक्ष्मी योजना में सिर्फ अकुशल श्रमिक के परिवार को ही फायदा मिल सकता है, जबकि कुशल श्रमिक परिवार की आय मासिक 22,411 रुपये होने के कारण 2.50 लाख का आंकड़े के अंतर्गत नही आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वच्छता अभियान, घरों तक शौचालय, उज्जवला योजना, सुकन्या योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित लक्ष्मी योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है।
Share this content:



Post Comment