डॉ. फैसल ख़ान का जापान की प्रतिष्ठित Judicial Fellowship के लिए चयन!

राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) के अधिकारी डॉ. फैसल ख़ान, सुपुत्र याकूब ख़ान भादरा, का जापान की प्रतिष्ठित Presidential Judicial Fellowship के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर भादरा परिवार सहित राजस्थान की न्यायपालिका में ख़ुशी का माहौल है।
डॉ. फैसल ख़ान ने क़ानून की पढ़ाई के दौरान कठिन NDA परीक्षा उत्तीर्ण कर मात्र 21 वर्ष की उम्र में लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा की। इसके बाद उन्होंने LLB, LLM और Criminology में PhD की उपाधि हासिल की।
मात्र 24 वर्ष की उम्र में RJS में चयनित होकर उन्होंने न्यायिक सेवा शुरू की। पेपरलेस कोर्ट्स को बढ़ावा देने सहित न्यायिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस पर “Top Judge Award” से सम्मानित किया गया।
जापान की इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चयन को उनके परिवार, राजस्थान न्यायपालिका और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।
डॉ. फैसल खान को इस उपलब्धि पर ThePillarIndia की तरफ़ हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!
Share this content:



Post Comment