CJI Surya Kant

INDIA ब्लॉक के मार्च और मुलाक़ात की मांग पर CJI सूर्यकांत का बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले

CJI-Sury-Kant-819x1024 INDIA ब्लॉक के मार्च और मुलाक़ात की मांग पर CJI सूर्यकांत का बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले

नई दिल्ली: INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाक़ात की मांग के बीच CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें मुलाक़ात के अनुरोध से जुड़ा पत्र मिला था। उन्होंने बताया कि इस पत्र का जवाब बीती रात ही दे दिया गया और उसमें मुलाक़ात न कर पाने के कारण स्पष्ट किए गए।

CJI ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े हर किसी के लिए खुले हैं। आम नागरिक हो या निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कोई भी अपनी याचिका अदालत में दाख़िल कर सकता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को अदालत का रुख़ करने का अधिकार है। अदालत लोगों की चिंताओं को सुनेगी और क़ानून के तहत जो भी राहत बनती है, वह प्रदान करेगी।

Share this content:

You May Have Missed