वोट चोरी पर राहुल गांधी बोले; रुकना नहीं, हर दिन लड़ाई लड़नी है

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के ख़िलाफ आंदोलन कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें रोज़ रोका जाएगा, लेकिन रुकना नहीं है, क्योंकि सच हमारे साथ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की किलेबंदी कर मोदी सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने युवाओं को रोके जाने और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती।

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक चुनावी व्यवस्था में सुधार और लोगों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देशभर में चल रहे सभी आंदोलन एक हैं और संविधान की रक्षा के लिए खड़े हर व्यक्ति के साथ विपक्ष खड़ा है।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने और उनके ख़िलाफ लगे आरोपों पर जवाब देने की भी मांग की।
Share this content:



Post Comment