Pakistan declared emergency

पाकिस्तान में बड़ा सियासी घटनाक्रम: ख़ैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, PTI सरकार बर्ख़ास्त!

Pakistan-men-emergency-819x1024 पाकिस्तान में बड़ा सियासी घटनाक्रम: ख़ैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, PTI सरकार बर्ख़ास्त!

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने 11 अक्टूबर को ख़ैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू करने की घोषणा की। इस फैसले के तहत इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की प्रांतीय सरकार को सत्ता से हटा दिया गया।

केंद्र सरकार ने इस क़दम के पीछे सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया है। वहीं, PTI ने फैसले का विरोध करते हुए इसे निर्वाचित सरकार और जनता के जनादेश के ख़िलाफ बताया है।

ख़ैबर पख्तूनख्वा PTI का प्रमुख राजनीतिक गढ़ माना जाता है। इस फैसले से पाकिस्तान में केंद्र सरकार और इमरान ख़ान की पार्टी के बीच जारी टकराव और बढ़ने की आशंका है।

Share this content:

You May Have Missed