Kiren Rijiju Cabinet Minister Govt of India

इन्फैंट्री डे: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सेना के जवानों और अधिकारियों को मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

Kiren-Rijiju-ITBP इन्फैंट्री डे: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सेना के जवानों और अधिकारियों को मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

इन्फैंट्री डे के अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ केक काटा, मिठाई खिलाई और मिठाई वितरित कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में कहा कि देश के सैनिक साहस और बलिदान के प्रतीक हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में जवानों के साथ समय बिताना उनके लिए हमेशा गर्व की बात रही है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों का अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और समर्पण देश के गौरव की रक्षा करता है। केंद्रीय मंत्री ने भारत की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इन्फैंट्री डे पर देश अपने उन वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान को सलाम करता है, जो हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

Share this content:

You May Have Missed