Ijtima Ulema e madaris

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का पांच दिवसीय ओलमा सम्मेलन संपन्न

Ijlas-Madaris-in-JIH-1024x682 जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का पांच दिवसीय ओलमा सम्मेलन संपन्न

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के मुख्यालय में ‘ओलमा और मस्जिद’ विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में देशभर से विभिन्न विचारधाराओं के 120 से अधिक इस्लामी विद्वानों और मदरसा ग्रेजुएट्स ने भाग लिया।

समापन सत्र में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने न्याय, बराबरी, एकता, जागरूकता और संयम पर ज़ोर दिया। सम्मेलन में मुस्लिम समुदाय की चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा के बाद प्रतिभागियों ने 10 सूत्रीय संयुक्त घोषणा पर सहमति जताई।

Ijlas-Madaris-in-JIH-1-1024x682 जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का पांच दिवसीय ओलमा सम्मेलन संपन्न

घोषणा में देशवासियों के साथ बेहतर संबंध, सांप्रदायिक सद्भाव, समाज सुधार, नई पीढ़ी की धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा, समुदाय की एकता, मतभेदों में शिष्टाचार और अपने आचरण के जरिए इस्लामी शिक्षाओं को प्रस्तुत करने पर ज़ोर दिया गया।

Share this content:

Previous post

इन्फैंट्री डे: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सेना के जवानों और अधिकारियों को मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

Next post

दो बेटियों की मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण के लिए खास हुई दिवाली, परिवार के साथ बिताएंगी सुकून भरे पल

You May Have Missed