जामिया के डॉ. इरफान हैदर ख़ान को बार्सिलोना में मिला अंतरराष्ट्रीय ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर अवॉर्ड

2026जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आर्किटेक्चर विभाग के पीएचडी शोधार्थी डॉ. इरफान हैदर ख़ान को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित वर्ल्ड ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर अवॉर्ड 2026 के तहत अकादमिक शोध श्रेणी में सम्मानित किया गया। उनका शोध नई दिल्ली में ग्रीन फैसेड के जरिए इमारतों की ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कूलिंग की ज़रूरत कम करने पर केंद्रित है।यह शोध प्रो. डॉ. तैयबा मुनव्वर के मार्गदर्शन में किया गया। ख़ास बात यह है कि डॉ. ख़ान को 2025 में भी इसी श्रेणी में ऑनरेबल मेंशन मिला था। इस वर्ष पुरस्कार जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जामिया के शोध को नई पहचान दिलाई।,
Share this content:



Post Comment