राहुल गांधी के जामिया पहुंचने की ख़बर के बीच सुरक्षा बढ़ी, गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात

जामिया पहुंच सकते हैं राहुल गांधी, प्रदर्शनकारी छात्रों से करेंगे मुलाक़ात!

1000379177-819x1024 राहुल गांधी के जामिया पहुंचने की ख़बर के बीच सुरक्षा बढ़ी, गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात
1000379175-1024x573 राहुल गांधी के जामिया पहुंचने की ख़बर के बीच सुरक्षा बढ़ी, गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच ख़बर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द विश्वविद्यालय पहुंच सकते हैं और प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाक़ात कर सकते हैं। छात्रसंघ चुनाव की निश्चित तारीख़ घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में स्टूडेंट्स यूनियन की बहाली की मांग को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी है। इस बीच राहुल गांधी के जामिया पहुंचने की ख़बर के मद्देनज़र विश्वविद्यालय के बाहर सभी गेटों पर भारी पुलिस बल और विभिन्न एजेंसियों की टीमें तैनात की गई हैं।वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर भी पहुंचे। छात्रों ने रिपोर्ट नहीं दिए जाने का आरोप लगाया, जिस पर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट संबंधित विभागों और लोगों तक पहुंचाई जाती है।

Share this content:

You May Have Missed