Jamia Students Hunger Strike

जामिया में छात्र संघ बहाली की मांग कर रहे भूख हड़ताली छात्रों को हटाया गया!

JMI-Hunger-Strike जामिया में छात्र संघ बहाली की मांग कर रहे भूख हड़ताली छात्रों को हटाया गया!

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को आज सुबह करीब 5:30 बजे जबरन हटा दिया गया।

छात्रों का आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कैंपस की लाइटें बंद कर दीं और छात्रों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और दुर्व्यवहार किया। इसके बाद छात्रों को कैंपस से बाहर निकालकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।हालांकि, हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को बाद में रिहा कर दिया गया।

घटना के सामने आए वीडियो में छात्रों के साथ खींचतान होती दिखाई दे रही है। छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई इस कार्रवाई की निंदा की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दमनात्मक कार्रवाई रोकने और छात्र संघ बहाल करने की मांग की है।

Share this content:

You May Have Missed