लखनऊ में सपा अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; पुतला दहन कर जताया विरोध
‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत निकाला पैदल मार्च; मतदाता सूची से कथित तौर पर वैध वोटरों के नाम काटे जाने पर उठाए सवाल।

दिनांकः 17.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के अंतर्गत लखनऊ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला दहन कर तत्काल इस्तीफे की मांग की।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण कन्हैया पाल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सिकंदर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ पीठ के गेट नंबर 8 से बाबू उमेश चंद्रा चैराहा (इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चैराहा) होते हुए गेट नंबर 10 तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। वहीं, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती सुषमा यादव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान सुषमा यादव एडवोकेट ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सहित देश की विभिन्न विधानसभाओं में बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री सेराज अहमद खां, श्री उमेश यादव, श्री हैदर अब्बास, श्री संदीप यादव, श्री विष्णु देव, श्री नरेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धीरज यादव एवं श्री आदेश यादव तथा प्रमुख प्रदेश महासचिव अधिवक्ता सभा श्री सर्वेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश महासचिव श्री कुतुबुद्दीन खान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह, श्री प्रदीप भारती, श्री राही नवाज, श्रीमती शुभांगी द्विवेदी, श्री सुनील मौर्य, श्री विजय बहादुर, श्री मोहम्मद इस्लाम, श्री शुभम, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अमित भदौरिया, श्री अरविंद वर्मा, श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद, श्री दिलीप पाठक, श्री श्रीकांत यादव, श्री अंजनी प्रकाश, श्री शैलेंद्र पटेल, श्री अंकित यादव, श्रीमती ममता सिंह, श्री वीर बहादुर, श्री विपिन पाल, श्री अमरेंद्र पटेल, श्री सनी पटेल, श्री गजनफर हैदर जैदी, श्री राजेश सिंह, श्री सुरेंद्र यादव, श्री शांति ओम, श्री सुनील यादव, श्री शिवेंद्र चैधरी, श्री सौरभ यादव, श्री अमर सिंह, श्री मोहित कुमार, श्री लालू प्रसाद, श्री अर्पित चैबे, श्री अमिताभ चंद्र, श्री धर्मपाल सिंह, श्री अरुण कुमार, श्री स्वतंत्रता, श्रीमती मीनाक्षी, श्रीमती पिंकी पाल, श्री मनोज पाल, श्री राकेश कुमार, श्री शैलेंद्र कुमार, श्री मोहम्मद, श्री आदिल, श्री जुल्फिकार अहमद, श्री सुमित पाल, श्री बाल गोविंद, श्री दिग्विजय, श्री मनीष कुमार बउवा, श्री रघुराज, श्री विनोद, श्री आलोक, श्री हरीश कुमार, श्री अरबाज खान, श्री मोहम्मद फैसल अहमद, श्री हुसैन अतीकुर रहमान, श्री पंकज, श्री मोहम्मद साहिल, श्री अभिषेक यादव, श्री मोइनुद्दीन सोनू, श्री समसुद्दीन, श्री अरुण यादव एवं श्री धनंजय प्रताप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Share this content:



Post Comment