मदन राठौड़ का सवाल: ‘मुसलमान देशभक्त नहीं हैं क्या?’

जयपुर: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुस्लिम समाज और देशभक्ति को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान भी इस देश के नागरिक हैं और देशभक्त मुसलमानों की प्रशंसा की जानी चाहिए।
मदन राठौड़ ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि किसी मुस्लिम की तारीफ करना क्या मुस्लिम प्रेम है? उन्होंने कहा, “मुस्लिम प्रेम क्यों नहीं हो? मुस्लिम प्रेम है हमारा, इस देश का नागरिक है। जो देशभक्त हैं, उनकी प्रशंसा करनी चाहिए। क्या मुसलमान देशभक्त नहीं हैं?”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान मुस्लिम समाज, देशभक्ति और राजनीतिक विमर्श को लेकर चर्चा में है।
ग़ौरतलब है कि 2 दिन पहले ही एक कार्यक्रम में बोलते हुए #MadanRathore ने कहा था कि अगर कभी अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा तो हम पड़ौसी होने के नाते पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे, हालांकि इस बयान पर विवाद होने के बाद राठौर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया, वे तो क्रिकेट मैच की बात कर रहे थे।
Share this content:



Post Comment