पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से की मुलाक़ात, भारत-ईरान संबंधों पर हुई चर्चा!

805833891_1513828987176717_8298657715565568986_n-819x1024 पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से की मुलाक़ात, भारत-ईरान संबंधों पर हुई चर्चा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन से मुलाक़ात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पेज़ेशकियन की भारत यात्रा उनके लिए इसलिए भी ख़ास है क्योंकि यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के इस्लामी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। दो सप्ताह से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले दोनों नेता 31 अगस्त को बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स से जुड़ी बैठकों में ईरान की नियमित एवं उच्च-स्तरीय भागीदारी के लिए ईरान का धन्यवाद किया। उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के बीच दृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता की भावना को बढ़ावा देने में ब्रिक्स की क्षमताओं का उल्लेख किया। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के ‘लीडर्स सेशन’ में शामिल होने के लिए भी राष्ट्रपति पेजेशकियन का धन्यवाद किया।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र में स्थायी शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने, समुद्री आवागमन एवं व्यापार की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री यात्रियों की सुरक्षा एवं कल्याण हेतु निरंतर प्रयास करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

दोनों नेताओं के बीच भारत-ईरान मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों को दीर्घकालिक और ‘विन-विन’ रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

805027229_1083862290862910_468141343038983573_n-551x1024 पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से की मुलाक़ात, भारत-ईरान संबंधों पर हुई चर्चा!

बैठक के दौरान क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थायी और दीर्घकालिक शांति की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।

ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ इस मुलाकात की तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुवे प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा “बिश्केक से लेकर दिल्ली तक सार्थक चर्चाओं का सिलसिला जारी है।ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह यात्रा इसलिए और भी खास है क्योंकि यह उनकी पहली भारत यात्रा है।हमने भारत-ईरान मित्रता पर बातचीत की। हमारा मानना है कि हमें एक दीर्घकालिक और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी (विन-विन) रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारत स्थायी शांति की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।”

806366050_2169650130566178_8542416456682798745_n पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से की मुलाक़ात, भारत-ईरान संबंधों पर हुई चर्चा!

नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन से जुड़े कार्यक्रम में कश्मीर के मीरवायज़ उमर फ़ारूक़ भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मिनाब में मारे गए मासूम बच्चों की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया।

प्रदर्शनी में बच्चों की बनाई गई चित्रकारी के जरिए मिनाब त्रासदी और मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। ऐसी ही “Angels of Minab” प्रदर्शनी नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में भी आयोजित की जा चुकी है।

805900305_1832082021504763_7040480251413508125_n-828x1024 पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से की मुलाक़ात, भारत-ईरान संबंधों पर हुई चर्चा!

नई दिल्ली के एक 5-सितारा होटल में आयोजित धर्मगुरुओं के कार्यक्रम के दौरान ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने राष्ट्रपति पेज़ेशकियन को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न धर्मों धार्मिक गुरुओं ने शिरकत की!

Share this content:

You May Have Missed