पुलिस की अपील; घर में रहें, मोहम्मद अदीब बोले: “घरों में बैठने का वक़्त गया”

10 अक्टूबर के प्रस्तावित CJP के आंदोलन से पहले दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली की एक मस्जिद में पहुंचकर लोगों से अपील की कि वे अफवाहों और किसी के बहकावे में न आएं तथा आंदोलन में शामिल होने से बचें।
वहीं, Indian Muslims for Civil Rights (IMCR) के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब ने संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों से आवाज़ उठाने की अपील की। उनका कहना है कि अन्याय के ख़िलाफ लोकतांत्रिक तरीक़े से खड़े होने का यह वक़्त है।
एक तरफ़ पुलिस ने शांति और क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, तो दूसरी तरफ़ मोहम्मद अदीब ने क़ानून के दायरे में रह कर नागरिकों की भागीदारी पर ज़ोर दिया है। अब 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर दोनों अपीलें चर्चा में हैं।
Share this content:



Post Comment