प्रभास की सादगी और ईमानदारी पर फिदा हुए ‘फौजी’ के डीओपी सुदीप चटर्जी, जमकर की तारीफ

The Pillar India.com Desk
(Aug:31,2026) सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ‘फौजी’ में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन ‘सीता रामम’ जैसी हिट फिल्म देने वाले हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं, जबकि इसे ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी के पीछे का दमदार प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहा है। ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रभास भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। शानदार फिल्मों की लंबी लिस्ट, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और लगातार ब्लॉकबस्टर देने के रिकॉर्ड के साथ उनका स्टारडम आज भी सबसे अलग है।
अब सुपरस्टार एक और बड़े प्रोजेक्ट ‘फौजी’ के साथ अपने करियर के एक नए चैप्टर के लिए तैयार हैं। यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक बेहद खतरनाक, इंटेंस और पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की एक शानदार झलक शेयर की थी, जिसमें खून से लथपथ प्रभास हाथ में बंदूक लिए नजर आए। इस झलक ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया और बड़े पर्दे पर प्रभास को देखने का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया।
प्रभास को देखने का इंतजार जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही ‘फौजी’ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इस फिल्म के जरिए मशहूर सिनेमैटोग्राफर डीओपी सुदीप चटर्जी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। वह ‘गुजारिश’, ‘डोर’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रभास की तारीफ करते हुए बताया कि कैमरे के लेंस के जरिए उनकी ईमानदारी साफ नजर आती है और यही एक बड़ी वजह है कि दर्शक उन्हें इतना प्यार करते हैं।
उन्होंने कहा , “मैंने जिन लोगों के साथ काम किया है, उनमें से हर कोई अपने तरीके से खास है, लेकिन प्रभास के साथ काम करने के बाद ही आप समझ पाते हैं कि लोग उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं। उनकी आंखों में बहुत सच्चाई है। उनमें जरा भी बनावट नहीं है। उनकी आंखों में एक ईमानदारी है, जो लेंस के जरिए एक खूबसूरत इंसान के तौर पर नजर आती है। दर्शक इसी चीज से जुड़ते हैं।”
‘फौजी’ ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास की एक और बड़ी पीरियड ड्रामा फिल्म में वापसी है, जो एक इमोशनल और विजुअली शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में प्रभास x माइथ्री मूवी मेकर्स (पुष्पा के मेकर्स) x हनु (सीता रामम के डायरेक्टर) की दमदार टीम साथ आई है, जिसे भारतीय सिनेमा में “यूनियन ऑफ जेनरेशन्स” के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है।
हनु राघवपुड़ी के डायरेक्शन में बन रही ‘फौजी’ को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं और टी – सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म को नवीन येरनेनी, वाई रविशंकर और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म दुनियाभर में 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
Share this content:



Post Comment