शालीमार बाग और पीतमपुरा में विकास कार्यों को मिली नई गति

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शुभारंभ

दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर गली, कॉलोनी और हर नागरिक तक बेहतर सुविधाएं के रूप में पहुंचाना है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

018c9066-cb7f-4f7c-b7e2-14e482ebd8e6-681x1024 शालीमार बाग और पीतमपुरा में विकास कार्यों को मिली नई गति

नई दिल्ली, 6 सितंबर 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने रविवार को शालीमार बाग विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण और सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य विकास को केवल बड़े प्रोजेक्ट्स तक सीमित न रखकर हर गली, हर कॉलोनी और हर नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है।

शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग स्थित बीबी-ब्लॉक की स्कूल बिल्डिंग के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। वहीं, विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एएफ-ब्लॉक में खुले ओवरहेड कंडक्टर को अंडरग्राउंड केबल में बदलने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग के सीएंडडी ब्लॉक की मेन रोड पर खुले ओवरहेड कंडक्टर को अंडरग्राउंड केबल में बदलने के कार्य का शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

f80e4ba6-fd76-4160-8294-21b73a8e4b28-1-1024x918 शालीमार बाग और पीतमपुरा में विकास कार्यों को मिली नई गति

मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज से रिंग रोड तक नई सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। लगभग 2.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के साथ-साथ नागरिकों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाएगी। उन्होंने हैदरपुर के नेहरू कैंप में नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का भी उद्घाटन किया। साथ ही पीतमपुरा के एसपी-टीपी ब्लॉक में आधुनिक कॉम्पैक्टर का उद्घाटन किया। आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह पहल क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने वाईपी ब्लॉक के तीन और डब्ल्यू पी ब्लॉक के 10 पार्कों में होने वाले सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को बेहतर, स्वच्छ और सुंदर हरित क्षेत्र उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य विकास को केवल बड़े प्रोजेक्ट्स तक सीमित न रखकर हर गली, हर कॉलोनी और हर नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। सरकार स्वच्छता, हरित व सुंदर सार्वजनिक स्थलों, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत शहरी व्यवस्थाओं के माध्यम से दिल्लीवासियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र को स्वच्छता, बेहतर जनसुविधाओं, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत शहरी व्यवस्थाओं से युक्त एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना दिल्ली सरकार का संकल्प है।

Share this content:

Previous post

युवाओं के आइडिया को मिलेगा अवसर,दिल्ली के10,000 से अधिक स्टार्टअप्स को मिलेगा प्रोत्साहन

Next post

राजधानी में लगातार हो रहे जर्जर भवन हादसे दिल्ली सरकार तथा संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।देवेंद्र यादव

You May Have Missed