UCC और धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर अशोक गहलोत से मिला मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल

1000318382-1024x683 UCC और धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर अशोक गहलोत से मिला मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल

Aug 21:2026

जयपुर में राजस्थान के विभिन्न ज़िलों से आए उलेमाओं, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने UCC बिल को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताओं के साथ पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदों, दरगाहों एवं मदरसों को हटाए जाने के मामलों को उनके सामने रखा।राजस्थान जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रदेश महासचिव मौलाना अब्दुल वाहिद खत्री सहित प्रतिनिधियों ने संविधान, नागरिक अधिकारों और समाज की आशंकाओं पर विस्तार से चर्चा की।गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों और वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

1000318380-1024x683 UCC और धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर अशोक गहलोत से मिला मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल

उन्होंने इन मुद्दों को पार्टी स्तर पर उठाने और समाज की चिंताओं को उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही।इस मौक़े पर कांग्रेस विधायक ज़ाकिर गैसावत, रफीक ख़ान, अमीन काग़ज़ी, राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम.डी.चोपदार, कारी मोहम्मद अमीन, मौलाना हबीबुल्लाह क़ासमी समेत 27 ज़िलों के प्रतिनिधि और उलेमा मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed