असम बाढ़ राहत के लिए ₹1.25 करोड़ का राहत एवं पुनर्वास अभियान, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिले अनफ़र

गुवाहाटी: असम में हालिया बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अनफ़र फाउंडेशन ने ₹1.25 करोड़ के राहत एवं पुनर्वास अभियान की घोषणा की है। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सहयोग दिया गया।
इस दौरान बीटीएडी प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी और बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल की एग्जीक्यूटिव मेंबर गुल अख्तरा बेगम भी मौजूद रहीं। अनफ़र फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में तत्काल सरकारी राहत कार्यों के लिए ₹20 लाख का योगदान दिया गया।

प्रभावित परिवारों को सीधे आर्थिक मदद
फाउंडेशन के मुताबिक, जमीनी स्तर पर राहत अभियान के तहत सबसे अधिक प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों को ₹5,000, ₹7,000 और ₹10,000 की प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को दोबारा अपना जीवन और आजीविका शुरू करने में मदद करना है।इसके अलावा बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण का भी काम किया जाएगा, ताकि विस्थापित परिवारों को सुरक्षित आवास मिल सके।

राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता भी पहुंचाई
अनफ़र फाउंडेशन के अनुसार, राहत अभियान के तहत अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब ₹30 लाख की खाद्य सामग्री और राशन वितरित किया जा चुका है। वहीं, 1,000 छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद के लिए ₹5 लाख मूल्य की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के लिए ₹3 लाख की चिकित्सा सहायता और आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री भी भेजी गई है।

फाउंडेशन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में एकजुटता और तत्काल राहत प्रयास बेहद जरूरी हैं। संगठन ने भरोसा जताया कि जब तक बाढ़ से प्रभावित परिवार दोबारा अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते, तब तक राहत और पुनर्वास का अभियान जारी रहेगा।
Share this content:



Post Comment