80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हुआ ऐतिहासिक विधानसभा परिसर, हजारों नागरिकों ने लिया भाग

1000313372-1024x683 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हुआ ऐतिहासिक विधानसभा परिसर, हजारों नागरिकों ने लिया भाग

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026 (प्रेस विज्ञप्ति)

“जब भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एक गतिशील वैश्विक युग में दृढ़ता, नवीनताओं और एकता के साथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में इस ऐतिहासिक विधानसभा के द्वार खुले रहना हमें यह याद दिलाता है कि हमारे लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति इन दीवारों में नहीं, बल्कि उन नागरिकों के हृदय में निहित है, जिनकी हम सेवा करते हैं,” यह बात दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने आज विधानसभा परिसर में एकत्रित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनता से मिले अभूतपूर्व उत्साहजनक प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, 15 अगस्त को 115 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खोले गए इस ऐतिहासिक परिसर ने नागरिक गौरव के एक जीवंत केंद्र का रूप ले लिया। इस अवसर पर परिवारों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय शासन व्यवस्था एवं विरासत के ऐतिहासिक गलियारों से रूबरू होने तथा उन्हें करीब से अनुभव करने का अवसर मिला।

1000313366-1024x683 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हुआ ऐतिहासिक विधानसभा परिसर, हजारों नागरिकों ने लिया भाग

संध्या के दौरान परिसर का वातावरण देशभक्ति के उल्लास से गूंज उठा। बड़ी संख्या में नागरिक विधानसभा के लॉन में एकत्रित हुए और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ब्रास एवं पाइप बैंड की रोमांचक संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लिया। देशभक्ति की कालजयी रचनाओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही साहित्य कला परिषद द्वारा प्रस्तुत समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारत की अद्भुत कलात्मक विविधता को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।

1000313374-1024x683 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हुआ ऐतिहासिक विधानसभा परिसर, हजारों नागरिकों ने लिया भाग

जनता के साथ इस अवसर पर उपस्थित माननीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने पूरे परिसर में परिवारों एवं आगंतुकों से संवाद किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दोहराया कि नागरिकों को सीधे विधानसभा परिसर में आमंत्रित करना संवैधानिक जवाबदेही की भावना को सशक्त करता है तथा लोकतांत्रिक शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है।

1000313370-1024x683 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हुआ ऐतिहासिक विधानसभा परिसर, हजारों नागरिकों ने लिया भाग

जैसे-जैसे सांझ गहराती गई, ऐतिहासिक विधानसभा भवन राष्ट्रीय तिरंगे के शानदार रंगों से जगमगा उठा। यह मनमोहक दृश्य हजारों आगंतुकों, फोटो प्रेमियों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। दो दिवसीय ओपन-हाउस पहल का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन ने जनभागीदारी की एक यादगार मिसाल कायम की तथा राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रत्येक दिल्लीवासी की साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Share this content:

You May Have Missed