प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

98898b43-e43c-4b82-8445-304d2a5cb12f-1-1024x706 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान‘की पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का वक्तव्य

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम’, दिल्ली में शुरू होंगे 13,820 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास

बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर, 25,000 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, अंगदान को बढ़ावा देने और स्वच्छता अभियान सहित कई कार्यक्रम होंगे

दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे तीन-तीन दिन के सेवा शिविर, जनता को केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत दिल्ली सरकार के सभी विभाग जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। अभियान के दौरान दिल्ली में लगभग 13,820 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस और गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधान सेवक तक उनकी 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा का यह अवसर पूरे देश, प्रत्येक भारतीय और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। प्रधानमंत्री जी ने निरंतर जनसेवा को अपना ध्येय बनाया है। उनकी कार्यशैली और सेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका सदैव यह आग्रह रहा है कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के लिए सत्ता जनसेवा का माध्यम है, न कि सुख-सुविधाओं का साधन। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विभाग को जनसेवा से जुड़े विशेष कार्यक्रम और परियोजनाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। दिल्ली सरकार के शिविर में एक ही दिन में 2,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 25,000 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

Baal-Bhikari-1-1024x683 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि श्रम विभाग दिल्ली में काम करने वाले श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। अभियान के दौरान श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और उनके स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाएगी। श्रमिकों को सरकारी सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए उनका पंजीकरण महत्वपूर्ण है। इस अभियान के माध्यम से श्रमिकों तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली में अंगदान के लिए आधिकारिक (SOTTO) मंच का शुभारंभ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान को जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए एक आधिकारिक मंच स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) तैयार किया गया है। यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित व्यवस्था के अनुरूप बनाया गया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इस मंच का शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य दिल्ली में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बाल देखभाल केंद्रों में बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के विकास, देखभाल और कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

e4abd77c-66b0-40d8-93f6-314f043076ce-1024x683 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली के प्रत्येक वार्ड और विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी विकास विभाग और दिल्ली नगर निगम के सहयोग से दिल्ली के प्रत्येक वार्ड, विधानसभा क्षेत्र और विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

यमुना के लिए 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत व स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना दिल्ली और प्रत्येक भारतीय के लिए आस्था का प्रतीक है, इसलिए यमुना की सफाई दिल्ली सरकार के लिए केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला महत्वपूर्ण कार्य है। यमुना की सफाई से जुड़ी लगभग 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सेवा संकल्प अभियान के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही यमुना की सफाई को लेकर बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

PIC-1024x683 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

वृक्षारोपण हर वॉर्ड में

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण विभाग द्वारा ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ के लक्ष्य के अंतर्गत दिल्ली में 70 लाख पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक वार्ड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता 5 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें चित्रकला, भाषण और रील बनाने की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। दिल्ली के लगभग 5,000 स्कूलों के 5 लाख विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूल, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और नगर निगम के विद्यालय भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपने विचार, कल्पना और विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण को सामने रखने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत दिल्ली के लाभार्थी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देंगे। प्रधानमंत्री ने अपने 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दिन और प्रत्येक क्षण देश और जनता की सेवा की है। उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

RG.Solo1_-1-1024x899 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

लाभार्थियों की कहानी, उनकी जुबानी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत उन लाभार्थियों की वास्तविक जीवन की कहानियां सामने लाई जाएंगी, जिनके जीवन में सरकारी योजनाओं और सेवाओं से सकारात्मक परिवर्तन आया है। दिल्ली सरकार लाभार्थियों के बीच जाकर उनकी कहानियों का संकलन करेगी। इन कहानियों को वीडियो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

आंगन का मिलन

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार समाज की सेवा कर रही हैं और बच्चों तथा परिवारों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। दिल्ली में 10,897 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जहां लगभग 21,350 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री ने बताया कि संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में सभी जनप्रतिनिधि जनता के साथ मिलकर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

Rek-1024x750 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

70 विधानसभा क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु’ अभियान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन दिन के विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविरों में सरकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने, योजनाओं की जानकारी देने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ से एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली और मंडला कला के माध्यम से विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसमें हजारों लोगों की भागीदारी से एक विशाल मानव रंगोली तैयार करने की योजना है। इस कार्यक्रम में शिक्षा और पर्यावरण दोनों विषयों को जोड़ा जाएगा। स्वच्छ दिल्ली और हरित दिल्ली के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए पौधों की सहायता से एक विशेष रंगोली भी तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनता तक पहुंचाया जाएगा।

PIC2-1024x773 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली में युवाओं के लिए ‘इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि देशभर में ‘इनोवेशन चैलेंज’ के लिए पांच केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक राज्य इसमें भाग लेगा। दिल्ली को भी इस कार्यक्रम के लिए एक केंद्र दिया गया है। दिल्ली में आसपास के राज्यों के युवाओं को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। युवाओं के नवाचारों और नए विचारों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा तथा उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से जनता से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सुशासन सेवा संवाद’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों और सुशासन से जुड़ी पहलों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। सरकार के विभिन्न विभागों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ जनता से सीधा संवाद भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकार के कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

PIC1-1024x673 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। सभी विभागों की परियोजनाओं को मिलाकर सेवा संकल्प अभियान के दौरान लगभग 13,820 करोड़ रुपये के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी जाती है। प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद दिल्ली के साथ इसी प्रकार बना रहे और वे स्वस्थ रहते हुए निरंतर देश की सेवा करते रहें।

मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत के साथ विकसित दिल्ली के लक्ष्य को भी निरंतर आगे बढ़ाया है। पिछले 12 वर्षों में दिल्ली और इसके आसपास आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिनसे राजधानी की परिवहन व्यवस्था, संपर्क सुविधाओं और विकास को नई गति मिली है। दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने में कई महत्वपूर्ण मार्गों और एक्सप्रेसवे की भूमिका रही है। इनमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, यूईआर-2 और पूर्वी और पश्चिमी परिधीय मार्ग प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में दिल्ली के लिए स्वीकृत, चल रहे और प्रस्तावित आधारभूत ढांचा संबंधी कार्यों का कुल मूल्य 12 लाख 25 हजार करोड़ रुपये है। जेवर हवाई अड्डा, धौला कुआं सिग्नल-मुक्त मार्ग, क्षेत्रीय तीव्र परिवहन प्रणाली, दिल्ली मेट्रो का विस्तार तथा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में केंद्र सरकार का योगदान उल्लेखनीय रहा है। यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे आधुनिक आयोजन स्थलों ने दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए सक्षम बनाया है। हाल में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन भी इसी आधुनिक आधारभूत ढांचे की क्षमता को दर्शाता है।

Share this content:

Previous post

माननीय सभापति, लोक लेखा समिति, दिल्ली विधान सभा श्री अजय महावर का वक्तव्य

Next post

जामिया ने हॉस्टल मेस की घटना से जुड़े CCTV फुटेज की जांच करने तथा किसी बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए समिति का गठन किया

You May Have Missed