अमेरिका ने फिर रोका महमूद अब्बास का वीज़ा, UN महासभा में नहीं हो सकेंगे शामिल!

Mahmood-Abbas-820x1024 अमेरिका ने फिर रोका महमूद अब्बास का वीज़ा, UN महासभा में नहीं हो सकेंगे शामिल!

वॉशिंग्टन/रामल्लाह: अमेरिका ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क में होने वाली आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए वीज़ा देने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी और फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह लगातार दूसरा साल है जब अब्बास को UN महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिकी वीज़ा नहीं मिला है।

इसके साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग ने फिलिस्तीनी प्राधिकरण (PA) और फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (PLO) के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध बढ़ाने का ऐलान किया है। अमेरिका का कहना है कि इन संगठनों ने अमेरिका से किए गए अपने दायित्वों को पूरा नहीं किया।

अमेरिकी पक्ष ने आरोप लगाया है कि PA और PLO ने इजरायल-फिलिस्तीन विवाद को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ले जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का रुख़ किया, बातचीत के बाहर फिलिस्तीनी राज्य की मान्यता हासिल करने की कोशिश की और फिलिस्तीनी कैदियों व उनके परिवारों को भुगतान जारी रखा।

महमूद अब्बास के इस बार UN महासभा में वीडियो के जरिए संबोधन की संभावना पर भी चर्चा हो रही है।

Share this content:

You May Have Missed