जामिया में प्रदर्शन तेज, तीन सांसदों के ख़िलाफ FIR दर्ज!

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज़ होता जा रहा है। रविवार को छात्रों ने ऑनलाइन क्लास के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मशाल जुलूस भी निकाला और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।इसी बीच जामिया प्रशासन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तीन सांसदों के ख़िलाफ FIR दर्ज की है।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद के अलावा समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के ख़िलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जामिया प्रशासन की शिकायत के आधार पर की गई है। हालांकि, FIR में लगाए गए आरोपों और मामले की विस्तृत धाराओं की जानकारी सामने आना अभी बाक़ी है।वहीं, विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ऑनलाइन कक्षाओं के विरोध में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से अपनी मांगों पर विचार करने की अपील कर रहे हैं।मामले में अब पुलिस की कार्रवाई और विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नज़र बनी हुई है।#JamiaProtest #JamiaMilliaIslamia #ImranPratapgarhi #ImranMasood #MohibullahNadwi
Share this content:



Post Comment