कैराना हमारा घर है… ‘घुसपैठ’ बर्दाश्त नहीं करेंगे: इक़रा हसन
पश्चिमी यूपी में AIMIM की सक्रियता बढ़ी, कैराना-मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर पर सियासी हलचल तेज़

उत्तर प्रदेश की सियासत में पश्चिमी यूपी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर के बाद अब सहारनपुर, कैराना और मुज़फ्फरनगर जैसे इलाक़ों में चुनावी गतिविधियां बढ़ने की चर्चाओं ने स्थानीय सियासत का तापमान बढ़ा दिया है।
इसी बीच कैराना से समाजवादी पार्टी के सांसद इक़रा हसन का बयान सामने आया है। उन्होंने AIMIM की संभावित चुनावी सक्रियता पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा;
“कैराना सीट हमारा घर है और हम अपने घर में किसी की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं कर सकते।”
इक़रा हसन के इस बयान को पश्चिमी यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। AIMIM अगर आने वाले चुनाव में पश्चिमी यूपी की सीटों पर उम्मीदवार उतारती है, तो इसका सीधा असर स्थानीय चुनावी गणित और मुस्लिम मतदाताओं के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पर पड़ सकता है।
ओवैसी की सभाओं और संगठनात्मक गतिविधियों के बढ़ने के साथ अब सवाल सिर्फ उम्मीदवार उतारने का नहीं, बल्कि पश्चिमी यूपी में नए राजनीतिक समीकरण बनने का भी है।
कैराना, मुज़फ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में सियासत गरम है, आने वाले दिनों में कौन किसका सियासी आधार कितना मज़बूत करता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Share this content:



Post Comment