मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमराह ज़ायरीन को जल्द वापस लाने की मांग

हैदराबाद:22 -10-2026
एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने सऊदी अरब के मक्का और मदीना में फंसे करीब 4,000 भारतीय उमराह ज़ायरीन को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से जरूरी क़दम उठाने की मांग की है।
ओवैसी ने कहा कि सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए फंसे हुए भारतीय जायरीनों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से भी तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ओवैसी ने DGCA से अपील की कि वह IndiGo, Akasa Air और Air India को बड़े विमान भेजने की अनुमति दे, ताकि बड़ी संख्या में फंसे उमराह यात्रियों को जल्द भारत लाया जा सके।
उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए सरकार से मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है।
Share this content:



Post Comment