Shaikh Haseena wajid

16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख़ हसीना,सरकारी विमान भेजने की मांग

Shaikh-Haseena-wajid-853x1024 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख़ हसीना,सरकारी विमान भेजने की मांग

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना 16 दिसंबर 2026 को भारत से अपने देश लौटना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से ढाका तक वापसी के लिए सरकारी एयरलाइन Biman Bangladesh Airlines का विमान उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग़ौरतलब है कि 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है। 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था और बांग्लादेश का मुक्ति संग्राम समाप्त हुआ था।

शेख़ हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री पद छोड़कर भारत आ गई थीं। नवंबर 2025 में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के आंदोलन के दौरान मानवता के ख़िलाफ अपराधों के मामले में उनकी अनुपस्थिति में मौत की सज़ा सुनाई थी।

वहीं, बांग्लादेश की मौजूदा सरकार ने उनकी सामान्य वापसी की संभावना से इनकार किया है और कहा है कि उन्हें प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के तहत ही वापस लाया जा सकता है। लौटने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

फिलहाल 16 दिसंबर को उनकी वापसी की मांग सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक मंज़ूरी नहीं मिली है।

Share this content:

You May Have Missed